Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाब: पेंट और हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग

पंजाब: पेंट और हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायकोटः लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर रायकोट के बरनाला चौक स्थित एक पेंट और हार्डवेयर की दुकान में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के वक्त दुकान मालिक सहित सभी कर्मी बाहर थे इसलिए सभी की जान बच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अलग-अलग स्टेशनों से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

पड़ोसी दुकानदार के मुताबिक अचानक बिजली शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। दुकान में आग की लपटें और धुआं उठने से कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसके बाद अलग-अलग स्टेशनों से पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -