HomeHimachalBaddiबीबीएन में जिला परिषद की हॉट सीट मंधाला पर राज कुमार राजू...

बीबीएन में जिला परिषद की हॉट सीट मंधाला पर राज कुमार राजू का कब्जा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बददी : हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है। बीबीएन की हॉट सीट कहा जा रहा जिला परिषद का वार्ड मंधाला  की सीट पर आजाद प्रत्याशी राजकुमार राजू ने 4000 से अधिक वोटो से विजय प्राप्त की है। जिला परिषद का ताज लगते ही राजकुमार राजू के घर बधाई देने वालों का तांता शुरू हो गया। राजकुमार राजू को कुल 9673 वोट पड़े ,जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मानसिंह मेहता को 5839, कांग्रेस प्रत्याशी माता राम ठाकुर को 2009, आजाद प्रत्याशी अजय कुमार को 1276 व अभिषेक को 90 वोट पड़े। कल वोटो में से 316 वोट रिजेक्ट हो गए और 60 लोगों ने नोटा पर मोहर लगाई।  जिला परिषद मंधाला पर मुकाबला बड़ा रोमांचक था, यह सीट बीबीएन की सबसे हॉट सीट थी क्योंकि राजकुमार राजू भाजपा  से बागी होकर आजाद लड़ रहे थे और दूसरी ओर भाजपा के मंडल अध्यक्ष खुद इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए उतरे थे।

एक तरफ पूरी भाजपा जहां मंडल अध्यक्ष का साथ दे रही थी लेकिन दूसरी ओर अपनी बिरादरी और अन्य बिरादरियों के साथ मिलकर राजकुमार राजू अपना झंडा अकेले ही उठा मैदान में खड़े थे, लेकिन जनता की भाजपा के मानसिंह मेहता पर भरोसा नहीं दिखाया और राजकुमार राजू को विजयी बना दिया ।हालांकि इस चुनाव में भाजपा भी दो गुटों में बढ़ती हुई नजर आई है, एक तरफ भाजपा मंडल अध्यक्ष का साथ दे रही थी लेकिन दूसरी ओर भाजपा राजकुमार राजू को जीताने का प्रयास कर रही थी। लेकिन इस बीच कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आई, यह कहा जा सकता है कि जिला परिषद मंडल सीट पर भाजपा व भाजपा के बागी का ही मुकाबला था ,क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी माताराम को सिर्फ 2009 ही वोट पड़े जिससे की कह सकते हैं की दून विधानसभा में कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आई।

उधर राजकुमार राजू ने अपनी जीत के बाद कहा कि यह केवल उनकी जीत नहीं बल्कि 14 पंचायत से आने वाले हर एक व्यक्ति की जीत है । उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वह अपने क्षेत्र में रोजगार की बहार लेकर आएंगे। उन्होंने कहा पहले भी वे युवाओं के लिए रोजगार क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं लेकिन इस बार में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे, उन्होंने कहा मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 14 पंचायतो में विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा जो कि हमेशा के लिए स्वर्णिम रहेगा। उन्होंने अपनी इस जीत पर समस्त जनता का आभार प्रकट किया।
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -