Girl in a jacket
HomeMohaliपंजाबः सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान, आदेश जारी

पंजाबः सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान, आदेश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ रहे कोहरे को ध्यान में रखते हुए सरकार राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस आदेशों के अनुसार सभी सरकारी, प्राईवेट एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक छुट्टियां घोषित की गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब में 19 हजार के करीब सरकारी स्कूल हैं। जबकि छह हजार के करीब निजी स्कूल हैं। इनमें 40 लाख से अधिक स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले तीन दिसंबर को शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया था। विभाग ने स्कूलों का समय सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया था। यह आदेश शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से जारी किए गए थे। सीएम भगवंत मान से हुई मीटिंग के बाद उन्होंने यह फैसला लिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -