HomePunjabFirozpurPunjab News: लछमण नहर में पड़ा पाड़, 500 एकड़ खेतों में घुसा...

Punjab News: लछमण नहर में पड़ा पाड़, 500 एकड़ खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले से होकर बहने वाली लछमण नहर में एक फिर से पाड़ पड़ गया। इससे 500 एकड़ के करीब खेतों में पानी भर गया और फसल पानी में डूब गई और तबाह होने के कगार पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ममदोट के गांव राउके उतार के पास बहने वाली दुश्मन कनाल में अचानक पाड़ पड़ गया। पानी के तेज बहाव के कारण कुछ ही घंटों में उसने सैकड़ों एकड़ फसल अपनी जद में ले ली, जिससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। पानी की रफ्तार तेज होने से लगातार अन्य खेतों में भी पानी भरता जा रहा है, जिससे और सैकड़ों एकड़ फसल खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।

किसानों का कहना है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई उच्च अधिकारी इस पाड़ को बंद करने नहीं आया और ना ही जिला प्रशासन का कोई अधिकारी यहां पहुंचा। पहले भी इस नहर में पाड़ आया थी, जिससे हजारों एकड़ फसल खराब हुई थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्पार (नहर का नाकाबंदी/मरम्मत) करवाई जाए ताकि किसानों की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -