फगवाड़ाः नगर निगम ने फगवाड़ा में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और हरगोबिंद नगर के चौपाटी इलाके में सड़कों और फुटपाथों पर किए कब्ज़ों को हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए।
तहबाजारी टीम ने नगर आयुक्त के निर्देशों पर कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सड़कों और फुटपाथों पर कब्जे के कारण ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था और आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया।
नगर निगम का कहना है कि उनका मकसद किसी का रोजगार छीनना नहीं, बल्कि सार्वजनिक जगहों को कब्ज़े से मुक्त रखना और शहर के ट्रैफिक को सुचारू बनाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी बिना किसी पूर्व सूचना के ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

