AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtमनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल...

मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाकर जाना हाल-चाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन लहरागागा विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीशेर के घायल मनरेगा कर्मियों का हाल-चाल जाना। दोनों मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उपचार कर रहे डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए।

डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही घायलों का इलाज भी पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त करवाया जाएगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि यह हादसा 18 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े 4 बजे जाखल-लहरागागा सड़क पर गांव अलीशेर में हुआ। उस समय मनरेगा कर्मी सड़क किनारे पौधे लगाने और सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान जब वे पानी पीने के लिए रुके, तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच महिला कर्मियों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में भर्ती करवाया गया, जबकि शेष घायलों का संगरूर के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...