लुछियानाः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने एक महिला प्रोफेसर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के मामले में देश का संविधान सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज किए जाने की मांग को रखा है।
उन्होंने कहा कि एक दिवसीय विधानसभा सेशन को उन्होंने एक ड्रामा बताया और कहा कि यह सारी जिंदगी करते रहेंगे। इसी तरह उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई करवाने में पूरी तरह से विफल रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने जब इस मामले में सरकार से पूछा, तो सरकार ने विरोध जाहिर किया। इसी तरह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर उन्होंने अकाली दल की मजबूती का दावा किया। एसवाईएल को लेकर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के कहने पर सर्वे शुरू करवाया है, लेकिन अकाली दल सर्वे की टीम को कहीं भी जाने नहीं देगी।
पटियाला में बेअदबी की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ने मामले में टीमों का गठन किया है। नशे के मामले में उन्होंने सरकार को घेरा और बच्चों से श्री दरबार साहिब में अरदास करवाए जाने पर पूछा कि क्या सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने नशे की तस्करी में विधायकों का हाथ होने का आरोप भी लगाया।
