नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखी जा रही है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव दिन के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सोना 1400 रुपये या 1 फीसदी चढ़कर 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी के भाव में बड़ी तेजी आई थी। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 4500 रुपये या 2 फीसदी चढ़कर करीब 2.38 लाख रुपये किलो पर थी। सोना और चांदी में यह तेजी तब आई है जब स्विटजरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच जंग और होर्मुज को लेकर बातचीत हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस बातचीत में दोनों पक्षों के बीच जंग रोकने और होर्मुज को पूरी तरह से खोलने पर सहमति बन सकती है।
सोने और चांदी के भाव हुए तेज
फिलहाल दोनों देशों के बीच पहले दौरे की बातचीत पूरी हुई है। जिसमें दोनों देश स्विटजरलैंड में पहले दौर की वार्ता के बाद अमेरिका और ईरान अंतरिम समझौते के लिए 60 दिन के रोडमैप पर सहमत हुए है। इस रोडमैप के अंतर्गत दोनों देश होर्मुज को दोबारा बंद नहीं होने देने और अन्य बातों पर चर्चा करेंगे। साथ ही प्रयास करेंगे कि दोनों देशों के बीच दोबारा कभी टकराव न हो। पहले दौर के सफल बातचीत के बाद सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा सोने और चांदी के भाव में तेजी के कुछ और भी कारण हैं।
सोने चांदी की भाव में तेजी
सुरक्षित निवेश
वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने सोने और चांदी में निवेश बढ़ाया है जिससे इन असेट की कीमतों को सपोर्ट मिला है। सोने चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है।
सोने चांदी की भाव में तेजी
सुरक्षित निवेश
वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने सोने और चांदी में निवेश बढ़ाया है जिससे इन असेट की कीमतों को सपोर्ट मिला है। सोने चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है।
अमेरिकी डॉलर में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई है। स्पॉट सिल्वर में लगभग 2.4% की तेजी देखी गई है जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। वहीं सोने के दाम में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है और 4200 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
