HomeSportsPlayer Off Match चुने गए Vaibhav Sooryavanshi, मुस्कुराते हुए दिया आलोचकों को...

Player Off Match चुने गए Vaibhav Sooryavanshi, मुस्कुराते हुए दिया आलोचकों को करारा जवाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराकर अब ट्राई सीरीज पर कब्जा कर लिया है। रविवार को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे है। वैभव से सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली। इसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वैभव ने पावरप्ले में ही इंडिया-ए के लिए मैच बना दिया था। वैभव को इस तूफानी इनिंग्स के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुन लिया गया है।

वैभव सूर्यवंशी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी को लेकर खुलकब बात की है। 15 साल के वैभव ने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। हाल के दिनों में यह चर्चा तेज थी कि विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव लंबी पारियों और 50 ओवर के क्रिकेट में खुद को कैसे ढालेंगे। अब युवा बल्लेबाज ने बल्ले से सारे सवालों का जवाब दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान ज्यादा कुछ नहीं सोचा। उनका लक्ष्य सिर्फ शुरुआती 10 ओवरों का अधिकतम फायदा उठाना और अपनी योजना को मैदान पर लागू करना था। उन्होंने कहा कि – मैं ज्यादा नहीं सोच रहा था। बस पहले 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था। योजना बनाई थी उसे लागू करना चाहता था।

जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि क्या उन पर लोगों की उम्मीदों का दबाव था। वैभव ने साफ कहा कि उन्होंने किसी तरह का दबाव महसूस नहीं किया हालांकि उन्होंने माना कि शुरुआत में उनकी प्लानिंग सफल नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि – कोई दबाव नहीं था लेकिन मैं जो प्लान बना रहा था वो सफल नहीं हो रहा था। मैंने कोचों से बात की और अभ्यास में उस पर काम किया है। आज वो प्लान सफल रहा और नतीजा अपने आप सामने आ गया है।

वैभव सूर्यवंशी ने मुस्कुराते हुए दिया जवाब

सीरीज से मिली सीख के बारे में पूछ जाने पर वैभव सूर्यवंशी ने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया है जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने कहा कि – मैंने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा है लेकिन मैं 50 ओवर्स काफी खेल चुका है। लोगों को शायद मालूम नहीं है।

इस युवा बल्लेबाज ने आगे कहा कि अलग परिस्थितियों और पिचों पर खेलना चुनौतीपूर्ण जरुर था लेकिन उन्होंने इसका भरपूर आनंद लिया है। वैभव ने कहा कि – अलग कंडीशन्स अलग पिचें और खेलने का तरीका भी थोड़ा अलग था लेकिन मुझे मजा आया है। यह एक अच्छी सीरीज रही।

आईपीएल 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरेंस टिकी हुई है। अब वह इस अनुभव को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भुनाना चाहेंगे जहां उनसे बड़ी इनिंग्स और मैच जिताओ प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -