HomeChandigarhपंजाबः ड्रग्स रैकेट केस में बर्खास्त पूर्व SSP राजजीत हुंदल को मिली...

पंजाबः ड्रग्स रैकेट केस में बर्खास्त पूर्व SSP राजजीत हुंदल को मिली बड़ी राहत, सरकार को नोटिस जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः ड्रग रैकेट मामले में बर्खास्त पूर्व एसएसपी राजजीत हुंदल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत देते हुए दायर अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। बता दें कि उच्च न्यायालय ने अगस्त में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और जिसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस भी जारी किया है। हुंदल की तरफ से कपिल सिब्बल और पंजाब सरकार की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में पेश हुए। 

सुप्रीम कोर्ट ने राजजीत सिंह को अंतरिम जमानत देते हुए आदेश दिया है कि वे जांच अधिकारी के सामने रोजाना पेश होकर अपना पक्ष रखें और जांच में सहयोग दें।  उल्लेखनीय है कि राजजीत सिंह हुंदल फरार है। मोहाली की स्पेशल कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अगस्त महीने में बर्खास्त AIG की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -