Himachal Govt
NationalPremanand Maharaj से मिलने पहुंचे पुण्डरीक गोस्वामी, भेंट में दिया ये खास...

Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे पुण्डरीक गोस्वामी, भेंट में दिया ये खास तोहफा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के विचार लोगों का काफी मार्गदर्शन करते हैं। इसी वजह से लोग उनसे मिलने के लिए दूर-दूर से आते हैं। अब हाल ही में कथावाचक पुण्डरीक गोस्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे। पुण्डरीक गोस्वामी जी ने आश्रम में प्रवेश करते ही सबसे पहले प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और फिर उन्हें गले लगाया।

भेंट की राधा रमण की तस्वीर

पुण्डरीक गोस्वामी महाराज को देखकर बोले कि ठाकुर जी यहीं विराजते हैं फिर उन्होंने महाराज को सिर पर दुपट्टा उड़ाया और उन्हें राधा रमण की तस्वीर भेंट में दी। इसके बाद प्रेमानंद महाराज पुण्डरीक गोस्वामी से बोले कि  राधा रमण मंदिर में आपके पिता जी ने जो दुलार किया था वो हमें याद है। हमारा उनसे कोई भी परिचय नहीं था परंतु उन्होंने हमें दुपट्टा ओढ़ाया, तुलसी दल दिया। उस समय आपके पिताजी का नाम बहुत ही ज्यादा प्रकाशित था परंतु दुर्भाग्य की बात है कि अब वो अंतर्ध्यान हो गए हैं जो उनके पास था वो आपके प्रदान करके चले गए। उसी कुल परंपरा से आप राधा रमण जी के प्रेम रस का वितरण करते हुए चल रहे हैं।

डायलिसिस प्रक्रिया बहुत खराब है

इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने पुण्डरीक गोस्वामी से कहा कि आज प्रभु ने हमें कृतार्थ कर दिया है। हम आपसे मिलना चाहते थे लेकिन ये डायलिसिस प्रक्रिया बहुत ही खराब है। इस प्रक्रिया में शरीर से एकदम हिम्मत खत्म हो जाती है खड़े होते हैं तो आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है और चक्कर आने लगते हैं इसलिए हम कहीं नहीं जा पाते हैं।

आखिर कौन है पुण्डरीक महाराज

पुण्डरीक गोस्वामी का जन्म 20 जुलाई 1988 को वृंदावन में हुआ था। वे मशहूर संत अतुल कृष्ण गोस्वामी मराहाज के पौत्र और श्रीभूति कृष्ण गोस्वामी महाराज के सुपुत्र है। उनके परिवार में 38 पीढ़ियों से भागवत कथा की परंपरा चल रही है। सिर्फ 7 साल की उम्र में उन्होंने भगवद् गीता पर प्रवचन दिया था जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

38 की महिला से 22 साल का युवक करना चाहता था शादी, मना करने पर गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती...

38 की महिला से 22 साल का युवक करना चाहता था शादी, मना करने पर गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA द्वारा जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव क्षेत्र में गैंगस्टर खुलेआम कॉल करते हैं और डीजीपी, एसएसपी,...