जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुक्राना यात्रा को लेकर जालंधर पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने शुक्राना यात्रा में बेअदबी को लेकर बनाए गए कानून को लेकर अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अब मंदबुद्धि कहकर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में अब बेअदबी करने वाले मंदबुद्धि के परिजनों पर केस चलेगा। वहीं नशे को लेकर अब सख्त कानून बनाने की प्रक्रिया जारी है। पहले तस्करों को थानों से जमानत मिल जाती थी, लेकिन अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में नफरत का बीज नहीं बोने दिया जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसा पंजाब के लोग होने नहीं देंगे।
सीएम मान ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जीत हासिल करने के बाद कह रहे है कि अब पंजाब फतेह करेंगे। सीएम मान ने कहाकि पश्चिम बंगाल की तरह हर जगह लड़ाने का काम भाजपा करती है। पंजाब के फंड अभी तक केंद्र ने जारी नहीं किए। ऐसे में वह क्या मुंह लेकर पंजाब के लोगों के पास जाएगे। सीएम मान ने कहाकि भाजपा, अकाली और कांग्रेस ने धर्म के नाम पर लड़ाने का काम किया है। पंजाब के लोग समझदार है। पंजाब में रामनवमी की यात्रा निकाली जाती है, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते है। ऐसे में पंजाब को अब धर्म के नाम पर नहीं लड़ाने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमृतसर और जालंधर में बीते दिनों धमाके हुए है, यह भाजपा की एंट्री के संकेत है। भाजपा जहां जाती है वहां लड़ाने के काम करती है। पंजाब में एके 47 चल चुकी है, लेकिन अब पंजाब का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब में बहुत काले दिन देखे है, लेकिन अब पंजाब तरक्की का राह पर चलने लगा है, ऐसे में फिरकु पार्टियों की ओर किसी ने ध्यान नहीं देना। सीएम मान ने कहाकि भाजपा किस मुंह से पंजाब में आना चाहती है, कभी कहती है चंडीगढ़ हमारा है, कभी कहते है कि पंजाब यूनिवर्सिटी हमारी है, कभी कहते है कि राजस्थान और हरियाणा को पंजाब का पानी दे दिया जाएगा। बीबीएम नंगल हमारा है, कभी कहते है कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को पंजाब की झांकी नहीं दिखाई जाएगी। पंजाब का 9 हजार करोड़ रुपए रोके हुए है। भाजपा पंजाब के पहले फंड ही दे दें।
