जालंधर, ENS: काजी में 2 पक्षों में देर रात खूनी झड़प हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए मुतु ने कहा कि उसके चाचा मद्रासी मोहल्ले में गए थे। इस दौरान उन पर हमला कर दिया गया। पीड़ित ने कल्पना, सुधीर, शिरोना पर मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित ने बताया कि उसके चाचा दूध लेने के लिए दुकान पर गए थे, जहां दूसरे पक्ष द्वारा चाचे पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि मेलेे के दौरान भी उन पर दूसरे पक्ष द्वारा हमला किया गया था।
उस दौरान घटना में मुतू के सिर पर चोट लगी थी। मुतू का कहना है कि 20 दिन पहले दूसरे पक्ष पर पर्चा दर्ज हुआ, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला। आरोप है कि उन्हें धमकियां दी जा रही है कि इस बार बच गया, लेकिन अगली बार नहीं बचेंगा। मुतू ने पल्ली स्वामी पर दूसरे पक्ष को सपोर्ट करने के आरोप लगे है। ऐसे में पुरानी रंजिश के तहत चाचा पर हमला कर दिया गया।
वहीं महिला ने कहाकि उन्हें केस वापिस लेने के लिए धमकियां मिल रही थी। इसी रंजिश के तहत दूध लेने के लिए दुकान पर गए तो दूसरे पक्ष द्वारा उन पर हमला कर दिया गया। घटना में व्यक्ति के सिर और बाजू पर चोटे आई है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों का कहना हैकि केस वापिस लेने को लेकर कल्पना और बेटे पर मारपीट के आरोप लगाए है। इस घटना को लेकर दूसरा पक्ष अभी मीडिया के सामने नहीं आया है।
