कोलकाताः पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के (PA) चंद्रनाथ रथ (42) की बीती रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे।
View this post on Instagram
जानकारी मुताबिक, वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था। कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और उनकी स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया। फिर एक बाइक पर हमलावर आया और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। इस दौरान चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें 2 गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी है।
Read in English: https://encounternews.in/india/suvendus-pa-assassinated-in-west-bengal-following-historic-election-victory/
घटना के बाद हमलावर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ड्राइवर की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर भाजपा ने TMC पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।
