Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab में हुए ब्लास्ट मामले में Sanjay Singh ने BJP पर साधे...

Punjab में हुए ब्लास्ट मामले में Sanjay Singh ने BJP पर साधे निशाने, चुनाव से पहले धमाके का किया जिक्र, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संजय सिंह ने BJP के ISI से जोड़े तार, कैसे आया 350 RDX

चंडीगढ़ः पंजाब के 2 जिलों में बम धमाके को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। दरअसल, जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ के पास हुए धमाके को लेकर बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि अमृतसर और जालंधर में बीते दिनों धमाके हुए है, यह भाजपा की एंट्री के संकेत है। भाजपा जहां जाती है वहां लड़ाने के काम करती है। वहीं भाजपा द्वारा सीएम मान को नोटिस जारी किया गया। जिसके बाद अब संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में 2017 में चुनावों से पहले ऐसे ही मॉल में ब्लास्ट करवाया गया था।

उन्होंने कहाकि उस दौरान पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार थी। उस घटना को कुछ पता नहीं चला। ऐसे में अब पंजाब में ब्लास्ट पश्चिम में चुनाव के बाद हुआ है। बंगाल में भाजपा कह रही है कि अब उनका मिशन पंजाब है। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में भाजपा का क्या मिशन है ब्लास्ट करवाना, पंजाब में अनम चैन को बिगाड़ना, नफरत फैलाना, झगड़े करवाना। उन्होंने कहा कि अब कल से भाजपा के नेता कह रहे है कि उन्हें आईएसआई से कैसे जोड़ दिया गया। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का आईएसआई के साथ का इतिहास है।

पुलवामा अटैक का जिक्र करते हुए कहा कि 350 आरडीएक्स हमारी सीमा में कैसे आई, इसका आज तक कुछ नहीं पता चला। पहलगांव के अंदर हमारी बहनों के माथे के सिंदूर उझाड़े गए और भारत में ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया गया, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि वहां से सुरक्षा किसके आदेश पर हटाई गई थी। संजय सिंह ने कहा कि देश के कानून की व्यवस्था किसके हाथ में है, जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था किसके हाथ में है, वह भाजपा के हाथ में है।

इस दौरान पठानकोट की घटना का जिक्र करते हुए आईएसआई का भाजपा के साथ जिक्र किया। संजय सिंह ने कहा कि आईएसआई से भाजपा का गहरा रिश्ता है। जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट भाजपा के चुनावी राजनीतिक की शुरुआत है। भाजपा के मिशन पंजाब का एक उदाहरण है। पंजाब का अमन चैन बिगाड़ने की भाजपा कोशिश करेंगी तो पंजाब की जनता उनके नेताओं की जमानत जब्त करवाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहाकि पंजाब में कानून को बिगाड़ने की कोशिश मत करना। संजय सिंह ने कहाकि घटनाओं के जवाब देश खोज रहा है, इसके जवाब भाजपा को देने होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -