Girl in a jacket
HomeNationalतेज रफ्तार Truck ने 10 ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को रौंदा, 3 डांसर्स सहित...

तेज रफ्तार Truck ने 10 ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को रौंदा, 3 डांसर्स सहित 4 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सड़क पर बिखरे शव, मची चीख-पुकार

छपराः तेज रफ्तार ट्रक द्वारा ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को कुचलने का मामला सामने आया है। दरअसल, स्पीड ब्रेकर की वजह से पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे लोग सड़क पर गिर गए। लोगों के गिरते ही छपरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में 3 डांसर्स सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर शव बिखर गए। 3 शवों के तो सिर ही गायब थे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी देते घायलों ने बताया कि वह बलिया जिले के नरही क्षेत्र में संचालित ‘मुस्कान ऑर्केस्ट्रा’ में काम करते हैं। वह टीम के साथ छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस के बाद पिकअप से लौट रहे थे। उनके साथ 5 डांसर भी थी। NH-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड में पीएन सिंह कॉलेज के बाद स्पीड ब्रेकर से उन्हें झटका लगा और वह पिकअप के पीछे वाले हिस्से से सड़क पर जा गिरे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सभी को रौंद दिया। ये सब इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया। थोड़ी देर में सड़क पर लाशें बिछ गईं। कुछ लोग दर्द से तड़प रहे थे। ट्रक वाला लोगों के सिर कुचलते हुए भाग गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई थी और उन्हें अस्पताल लाया गया।

एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि सभी लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले कलाकार थे और कार्यक्रम में शामिल होने छपरा आए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति और सोनी के तौर पर हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -