Nationalप्रॉपर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

प्रॉपर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोहानाः सोनीपत के रोहतक रोड पर शुक्रवार शाम हुए प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा हत्याकांड में पुलिस ने बरोदा गांव निवासी रामपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह केस मृतक के पिता साहब सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उधर, इस सनसनीखेज वारदात के बाद कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। बिजेंद्र की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से वायरल हुई, जिसमें वीरेंद्र चारण, अरविंद गिल्ली राणा (रोहित गोदारा ग्रुप) के नाम से लिखा गया है कि गोहाना में बिजेंद्र उर्फ नन्हा की हत्या उन्होंने करवाई है।

पोस्ट में लिखा गया, इसने हमारे भाई रामपाल बरोदा पर 2021 में हमला किया और 10 दिन बाद अस्पताल से लौटते समय फिर से उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। हमने अपने भाई का बदला लिया है। जो भी हमारे दुश्मन हैं, वे अपनी अर्थी का सामान घर की चौखट पर तैयार रखें। पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की भी जांच कर रही है।पुलिस आज डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी। मृतक के पिता साहब सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे बिजेंद्र की गांव बरोदा के रामपाल के साथ पुरानी रंजिश थी।

बिजेंद्र प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ पहले फाइनेंस का काम भी करता था। साल 2021 में पैसों के लेनदेन को लेकर बिजेंद्र का रामपाल से विवाद हुआ था। आरोप है कि पैसे न लौटाने पर बिजेंद्र ने रामपाल पर हमला करवाकर उसके पैर तुड़वा दिए थे। जब रामपाल अस्पताल में इलाज करवाकर घर लौट रहा था, तो महज 10 दिन बाद उस पर दोबारा हमला कर बेरहमी से हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। आदर्श नगर निवासी 42 वर्षीय बिजेंद्र पहल ने रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से कार्यालय खोल रखा था।

शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे वे घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर निकले और सामने गली में खड़ी अपनी क्रेटा कार में बैठने लगे। तभी दूसरी गली से चद्दर ओढ़े एक हमलावर दोनों हाथों में हथियार लेकर दौड़ता हुआ आया और बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने 13 से अधिक राउंड फायर किए। बिजेंद्र के सिर, छाती और हाथों में आठ से 10 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज इतनी तेज थी कि कार्यालय में बैठे साथियों और आसपास के लोगों को लगा कि बच्चे दीपावली के बचे हुए पटाखे चला रहे हैं। वारदात के बाद शूटर पैदल ही रोहतक रोड की तरफ भागा, जहां कुछ दूरी पर पहले से गाड़ी लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हरियाणा की युवा शक्ति को...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़ जाती हैं। इसी बीच दो अलग-अलग सड़क हादसों की खबर...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने नवीकरणीय...