AdvertisementPunjab Government
Nationalक्रिसमस के मौके पर दिल्ली की Catherdral Church पहुंचे PM Modi, प्रार्थना...

क्रिसमस के मौके पर दिल्ली की Catherdral Church पहुंचे PM Modi, प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: पूरे विश्व में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी भी आज सुबह दिल्ली में स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ ड रिडेम्पेशन में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। चर्च में दिल्ली और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से आए ईसाई समुदाय के कई लोग भी मौजूद थे। इस प्रार्थना सभा में प्रार्थनाएं, कैरोल, भजन और दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड पॉल स्वरुप द्वारा प्रधानमंत्री के लिए खास प्रार्थना शामिल थी।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

पीएम मोदी ने इससे जुड़ी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने लिखा कि – ‘दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में शामिल हुआ। इस प्रार्थना में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका है। उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लेकर आएगी’। इसके अलावा पीएम ने अपने एक्स पर चर्च जाने का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि – ‘क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आए। द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ झलकियां’।

देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

प्रधानमंत्री ने क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने शांति, करुणा और आशा के संदेश को रेखांकित करते हुए कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएं समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करती है। दुनिया भर की तरह भारत में भी क्रिसमस की अलग-अलग संस्कृतियों, परंपराओं और साझा उत्सव भावना के साथ मनाया गया जिसमें प्रेम, दया और एकजुटता की भावना खास रही। बता दें कि कैथेड्रेल चर्च अपने खूबसूरत आर्किटेक्चर के लिए बहुत ही मशहूर है। यहां पर हर साल क्रिसमस के मौके पर खाज साज-सजावट की जाती है। दिल्ली के कोने-कोने से लोग इस चर्च में भगवान यीशु मसीह से प्रार्थना और क्रिसमस का पर्व मनाने के लिए पहुंचते हैं। इससे पहले भी पीएम मोदी यहां पर जा चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...