Girl in a jacket
HomeBreaking NewsPhagwara News : 3 वाहनों की टक्कर में भाई-बहन की मौत, देखें...

Phagwara News : 3 वाहनों की टक्कर में भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा/राजेश : हर दिन तेज स्पीड में गाड़ी चलाने वाले और अपनी या सामने वाले की लापरवाही से अक्सर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है। रोजाना कई रोड एक्सीडेंट होते है। इन हादसों में कई लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही मामला फगवाड़ा से सामने आया है। जहां होशियारपुर रोड पर टैंकर, कार और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 की मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गांव सीकरी और मृतका की पहचान गुरप्रीत कौर पुत्री सतनाम सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार टैंकर, कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।

मौके पर मिली जानकारी अनुसार मृतक गुरप्रीत सिंह अपने मामा की लड़की को लुधियाना से अपने गांव सीकरी लेकर आ रहा था कि होशियारपुर रोड के नजदीक टैंकर, कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों की ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ अमनदीप नाहर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर बनती कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी।

3 वाहनों की टक्कर , देखें वीडियो

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -