अमृतसरः भारत सरकार ने पाकिस्तानी जावरिया खानम को 45 दिन का वीजा दिया है। दरअसल, जर्मन में 6 साल पहले पढ़ाई करते हुए भारत का समीर पाकिस्तान की जवरिया खानम को दिल दे बैठा। दोनों में 6 साल ये प्यार बढ़ता गया और आज ये प्यार सरहदों की दूरियां मिटा रहा है। जवरिया दुल्हन बन कर अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत आ गई है और दो दिन बाद वह कोलकत्ता के बिजनसमैन अहमद कमाल खान के बेटे समीर के साथ शादी करेगी।
समीर खान ने अटारी बॉर्डर पर पत्नी के बाहर आने का इंतजार करते समय बताया कि वह कोलकाता के हैं। उनके पिता बिजनस मैन हैं। 5 साल जर्मनी में पढ़ाई की और वहीं उनकी मुलाकात पाकिस्तान में अपनी मां की दूर की रिश्तेदार जवरिया खान से प्यार हो गया। जवरिया पाकिस्तान में कराची के अजमत इस्माइल खान की बेटी है। समीर ने बताया कि जर्मनी में ही उन्होंने एक दूसरे से शादी का फैसला कर लिया था। परिवार रिश्तेदार थे तो दोनों तरफ से शादी के लिए हां हो गई। लेकिन इसके बाद करोना का दौर शुरू हो गया।
समीर ने बताया कि करोना के कारण दोनों को अपने-अपने देश लौटना पड़ा। लेकिन प्यार कम नहीं हुआ। करोना का दौर खत्म होने के बाद दो साल तक वीजा की कोशिशें चलती रही। दो साल बाद अब सिर्फ जवरिया को वीजा मिला है। इसलिए जवरिया अकेले शादी करने भारत आ रही है। दो दिन बाद दोनों का निकाह हो जाएगा और जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में दोनों शादी करने वाले हैं। इसके बाद दो साल से वीजा की कोशिशें शुरू हो गई। दो साल बाद सिर्फ उसे वीजा मिला है। अब वह आ रही है और दो दिन में निकाह हो जाएगा। शादी की सेलिब्रेशन जनवरी के फस्ट वीक में होगा।
