Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalपहलगाम आंतकी हमले के बाद फिर बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय विमानों के लिए...

पहलगाम आंतकी हमले के बाद फिर बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय विमानों के लिए बंद किया रास्ता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच में पहलगाम आतंकी हमले के बाद चल रहा तनाव अभी तक खत्म नहीं हुआ है। अब इसी बीच पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी को एक बार फिर बढ़ा दिया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए नए नोटम के अनुसार, भारतीय विमानों को पाकिस्तान का एयरस्पेस अब 24 सितंबर 2026 तक नहीं मिलेगा। ये पाबंदी भारतीय वायुसेना के विमानों के साथ-साथ व्यावसायिक उड़ानों पर लागू हो गया है।

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के कराची में पाबंदी लागू रहेगी

नए आदेश के अनुसार, भारत में रजिस्टर्ड सभी विमान इस पाबंदी के दायरे में है। इसके अलावा भारतीय विमान कंपनियों की ओर से भी चलाया गया किराए पर लिए गए विमान भी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय नागरिकों के स्वामित्व या संचालन वाले विमान और वायुसेना के विमान भी इसमें शामिल है। पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के कराची और लाहौर उड़ान सूचना क्षेत्रों में ये पाबंदियां लागू रहेगी। पहले तो ये बैन 23 अगस्त को ही खत्म होने वाला था परंतु अब उसको और भी आगे बढ़ा दिया गया है। नए आदेश के अनुसार, विमानों पर रोक 24 सितंबर सुबह 4:59 तक लागू रहेगी।

भारतीय विमान कंपनियों पर भी होगा असर

पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से भारत की उन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ज्यादा असर पड़ेगा जो पाकिस्तान के ऊपर से होकर पश्चिम एरिया, यूरोप और अमेरिका की ओर जाती है। ऐसे विमानों की पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचने के लिए रास्ता घुमाकर और भी लंबे रास्ते लेने पड़ते हैं। रास्ता लंबा होने से फ्लाइट का समय, ईंधन का खर्च और विमान कंपनियों के खर्च भी बढ़ जाते हैं।

सैन्य विमानों के लिए लगी है पाबंदी

भारत और पाकिस्तान के बीच में एक-दूसरे के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र और पाबंदी अप्रैल 2025 में बढ़े हुए तनाव के बाद शुरु हो गई थी। ऐसे में अब इसके बाद से ही पाकिस्तान कई बार रोक के आगे बढ़ गया है। वहीं ताजा फैसला इस पाबंदी को कम से कम एक और महीने तक जारी रखता है। भारत की ओर से भी पाकिस्तानी रजिस्ट्रेशन वाले विमानों, विमान कंपनियों और सैन्य विमानों के लिए ऐसी ही पाबंदियां लगी है। ऐसे में दोनों देशों की विमान सेवाओं को एक-दूसरे के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की कोई इजाजत नहीं है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: यूथ कांग्रेस ने शुरू किया ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर...

पूर्व कांग्रेस सासंद व 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का हुआ निधन

नई दिल्लीः पूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के...

Punjab News: SGPC की बसों में हुई तोड़फोड़, टूटे शीशे

अमृतसरः शहर की हेरिटेज स्ट्रीट पर एसजीपीसी की बसों...

Punjab News: पुलिस स्टेशन में 22 वर्षीय नौजवान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के लाडोवाल पुलिस स्टेशन में 22 वर्षीय...

Punjab News: यूथ कांग्रेस ने शुरू किया ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की...

पूर्व कांग्रेस सासंद व 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का हुआ निधन

नई दिल्लीः पूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। वह...

Meharchand Polytechnic College में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने इस विषय पर लगाया Online Seminar

Principal Dr. Jagroop Singh की अगुवाई में हुआ आयोजन जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन...

Punjab News: SGPC की बसों में हुई तोड़फोड़, टूटे शीशे

अमृतसरः शहर की हेरिटेज स्ट्रीट पर एसजीपीसी की बसों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जहां देर रात...