Nationalइंडस्ट्रियल एरिया में फटा ऑक्सीजन टैंकर, कई इमारतों को नुकसान, देखें वीडियो

इंडस्ट्रियल एरिया में फटा ऑक्सीजन टैंकर, कई इमारतों को नुकसान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक फैक्टरी परिसर में खड़ा ऑक्सीजन टैंकर फट गया। टैंकर के फटने से वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बारे में पुलिस ने शनिवार को कहा कि इस विस्फोट की वजह से आसपास काफी नुकसान हुआ है। जिससे कई घरों और औद्योगिक इकाइयों की दीवारें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को पिंटो पार्क औद्योगिक क्षेत्र में यह धमाका हुआ था। हालांकि अच्छी बात ये रही कि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है। ग्वालियर के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पुलिस को शिव कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट्स फैक्टरी में धमाके की सूचना मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि टैंकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस धमाके की वजह से आसपास की कई औद्योगिक इकाइयों की दीवारें तथा घरों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि उस समय मुख्यमंत्री मोहन यादव भी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले में ही मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हरियाणा की युवा शक्ति को...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़ जाती हैं। इसी बीच दो अलग-अलग सड़क हादसों की खबर...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने नवीकरणीय...