.
Himachal GovtAIIMS Bilaspur के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग देगी हमारी सरकारः मुख्यमंत्री

AIIMS Bilaspur के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग देगी हमारी सरकारः मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर को उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा ताकि यह प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में अधिक सक्षम बने।

बिलासपुर जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एम्स पहुंचे और चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ताकि दिसम्बर, 2026 तक सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में उपचार के लिए आने वाले लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि इससे सुनिश्चित होगा कि प्रदेशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य उपचार के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता न रहे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार उन्हें बेहतर वेतन एवं अन्य लाभ प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को प्रोफेसर के पद पर डेजिग्नेट करने के लिए प्रदेश सरकार मापदंडों में छूट प्रदान कर रही है।

प्रदेशभर में डायग्नोस्टिक सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। आईजीएमसी शिमला एवं एआईएमएसएस चमियाना में 3-टेस्ला मशीनें स्थापित की गई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, कुल्लू, ऊना और सोलन, जिला अस्पताल किन्नौर, डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला और सिविल अस्पताल पालमपुर में 1.5-टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैं।

राज्य सरकार ने पीजी मेडिकल सीटों में 330 सीटों की वृद्धि का लक्ष्य स्थापित किया, जिससे राज्य में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता होगी। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने जीन थेरेपी और फोटो थेरेपी के क्षेत्र में कार्य आरम्भ किए हैं तथा यूनाइटेड स्टेट्स के चिकित्सकों के साथ उनकी विशेषज्ञता और सहयोग के लिए चर्चा की जा रही है।

इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज, एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह, उपायुक्त राहुल कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

इस राज्य में अब तंबाकू-गुटखे पर लगा Ban, सरकार ने दिए कड़े आदेश

नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार ने जन स्वास्थ्य तो ध्यान...

Jalandhar News: नहीं थम रही वारदातें, एक सप्ताह में दूसरी बार घर में चोरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ...

Punjab News: 2 सरकारी इमारतों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक साथ दो सरकारी भवनों को...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान लापता, परिवार को हत्या की आशंका

फाजिल्काः जिले के जलालाबाद क्षेत्र के गांव ढंडी खुर्द...

1 September से हिमाच्छादित क्षेत्र में शुरु होगा जनगणना का काम

शिमला: जनगणना संचालन निदेशालय के एक प्रवक्ता ने बताया...

इस राज्य में अब तंबाकू-गुटखे पर लगा Ban, सरकार ने दिए कड़े आदेश

नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार ने जन स्वास्थ्य तो ध्यान में रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा पान मसाला...

Jalandhar News: नहीं थम रही वारदातें, एक सप्ताह में दूसरी बार घर में चोरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला वडाला चौक के...

Punjab News: 2 सरकारी इमारतों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक साथ दो सरकारी भवनों को उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां और...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान लापता, परिवार को हत्या की आशंका

फाजिल्काः जिले के जलालाबाद क्षेत्र के गांव ढंडी खुर्द से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गया। परिवार को...