Girl in a jacket
HomeNationalआपरेशन सिंदूरः भारत ने पाकिस्तान पर दागी मिसाइलें, मची भगदड़, देखें वीडियो

आपरेशन सिंदूरः भारत ने पाकिस्तान पर दागी मिसाइलें, मची भगदड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के साथ-साथ पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई आतंकी अड्डों को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया। इस घटना के अमृतसर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अमृतसर हवाई अड्डे को पहले 10 बजे तक बंद रखने के आदेश दिए गए, बाद में इसे अब अनिश्चितकालीन समय, यानिकी अगले आदेशों तक बंद रखने के लिए कह दिया गया है। एडीसीपी-2, श्रीविनैला ने बताया कि अमृतसर की आज की सभी 22 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। अगले आदेशों तक एयरपोर्ट को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

पैसेंजर्स को फ्लाइट्स के रद्द होने तक की जानकारी मैसेज के माध्यम से भेज दी गई है।भारत के मिसाइल अटैक में आतंकवादियों के मुख्यालय को निशाना बनाया गया। कोटली और मुजफ्फराबाद में भी मिसाइल से अटैक किया गया। 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस मुहिम पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पड़ोसी मुल्क ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत ने पीओके में मिसाइलों से हमला किया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत ने सुबह पाकिस्तान के खिलाफ हवाई हमले किए। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली और मुजफ्फराबाद और पंजाब के बहावलपुर में मिसाइल हमले किए। उन्होंने एआरवाई न्यूज चैनल को बताया कि कुछ समय पहले भारत ने बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए।

सेना प्रवक्ता ने कहा कि हमारी वायुसेना के सभी जेट विमान हवा में हैं। यह कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया। उन्होंने कहा, “मैं साफ तौर से से कहना चाहता हूं। पाकिस्तान अपने हिसाब से चुने गए समय और जगह पर इसका जवाब देगा।” उन्होंने कहा कि इस उकसावे का जवाब जरूर दिया जाएगा। फिलहाल नुकसान का आकलन जारी है और वह बाद में अधिक जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हमले से भारत को जो कुछ देर की खुशी मिली है, उसकी जगह हमेशा का दुख आएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -