Encounter India
HomeHimachalचलती बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांगड़ाः हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर डिपो की हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना को लेकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि घटना के दौरान को जानी नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, चालक और कंडक्टर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार उस समय अचानक भीषण आग लग गई, जब वह सरूट से पालमपुर की ओर जा रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस दौरान चालक ने चलती बस से अचानक धुआं उठता देखा और तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस लपटों से घिर गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में समय रहते बस खाली करा लेने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग धीरा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी यात्री, चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि बस पूरी तरह नष्ट हो गई।

इस घटना के बाद एचआरटीसी की बसों की तकनीकी स्थिति और रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने निगम से बसों की नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस हादसे ने एक बार फिर एचआरटीसी की पुरानी बसों के रखरखाव और नियमित तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -