Encounter India
HomeNationalमहाकाल के दर्शन करके लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में...

महाकाल के दर्शन करके लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हादसे में पत्नी और दो मासूम बच्चे घायल

कानपुरः जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर पूरे परिवार के साथ कार से वापस लौट रहे भारतीय सेना के एक जवान की अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से मौत हो गई। मृतक आर्मी जवान की पहचान 36 वर्षीय अजय यादव के रूप में हुई है। इस भीषण हादसे में जवान की पत्नी, मासूम बेटा-बेटी और उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख-पुकार के बीच सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर नगर के ककवन क्षेत्र के जूड़ा निवादा निवासी अजय कुमार पुत्र शिवराम सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे। उनकी वर्तमान तैनाती कलकत्ता (कोलकाता) में थी और वे इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। अजय अपने पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए थे। बुधवार/बृहस्पतिवार की दरमियानी रात वे ट्रेन से वापस लौटे, जहां उनका चचेरा भाई संदीप (27) निवासी कल्याणपुर उन्हें अपनी कार से लेने उरई रेलवे स्टेशन गया था। उरई स्टेशन से अजय अपनी पत्नी पूजा (31), बेटी सोना (8), बेटे राघव (6) और भाई संदीप के साथ कार से वापस कानपुर अपने घर लौट रहे थे।

कार अभी सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ओरिएंट रिसोर्ट के सामने पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार हाईवे किनारे जा गिरी। हादसे के बाद कार के भीतर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा काटकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में आर्मी जवान अजय कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दोनों मासूम बच्चे और भाई लहूलुहान होकर तड़प रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत चकरपुर स्थित शांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सचेंडी थाना पुलिस ने बताया कि मृतक जवान अजय कुमार के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के पैतृक गांव जूड़ा निवादा में मातम पसर गया है।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -