.
Unaभारतीय सेना में लैफिटनेंट बनेगा ऊना के सलोह का नितिन जसवाल

भारतीय सेना में लैफिटनेंट बनेगा ऊना के सलोह का नितिन जसवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: कड़ी मेहनत,दृढ़ इच्छाशक्ति व अनुशासन के बल पर जीवन में सफलता के बड़े से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते है। जिला ऊना के हरोली ब्लाक के तहत सलोह गांव के निवासी 23 वर्षीय नितिन जसवाल ने इसे साबित कर दिखाया है। जिला ऊना के नितिन जसवाल ने भारतीय सेना के SSC टैक्रिकल कोर्स 67 की परीक्षा उतीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है। नितिन जसवाल ने सिलेकशन सेंटर नोर्थ जालंधर में SSB इंटरव्यू उतीर्ण किया। बीते रोज ही SSC टैक्रिकल 67 कोर्स की जारी हुई मैरिट सूची में नितिन जसवाल ने कंपयुटर साईंस ट्रेड में देश भर में 44 वां स्थान हासिल किया है।

अब नितिन जसवाल ओटीए गया,बिहार में एक वर्ष के कड़े प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पुरा करने के उपरांत अगले वर्ष भारतीय सेना में लैफिटेनेंट के पद पर अपनी सेवाएं देगा।  नितिन जसवाल ने चितकारा विश्वविद्यालय राजपूरा से कंपयुटर साईंस में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। बचपन से उसकी रूचि भारतीय सेना में अधिकारी बनने की रही,जिसे पुरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहा तथा अंतत:वह अपने प्रयास में कामयाब रहा।

नितिन जसवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी सेंटेनरी पब्लिक सीनीयर सकैंडरी स्कूल ऊना से की तथा यहां से 2019 में दसवीं कक्षा 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उतीर्ण की। उसने हिम अकैडमी हमीरपुर से 2021 में जमा दो नान मेडिकल की परीक्षा 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उतीर्ण की। नितिन जसवाल ने इसके उपरांत चितकारा विश्वविद्यालय राजपूरा में कंपयुटर इंजीनियरिंग ट्रेड में प्रवेश लिया तथा 2025 में बीटेक डिग्री प्राप्त की।

इसके बाद उसे आकर्षक पैकेज पर एलजी ग्रुप में बंगलौर में प्लेसमेंट मिल गई। लेकिन उसका लक्ष्य सेना में अधिकारी बनना था। एलजी ग्रुप में कुछ समय कार्य करने के बाद नितिन ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए नौकरी छोड़ दी व घर आकर डिफैंस सर्विसिस के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया।   आखिरकार नितिन की मेहनत रंग लाई तथा अपनी मेहनत व लगन के बल पर उसने एक साथ भारतीय सेना के एसएससी टैक्रिकल कोर्स 67 व भारतीय नौसेना की एसएससी टैक्रिकल परीक्षा को क्रेक कर अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए। नितिन ने भारतीय सेना के एसएससी टैक्रिकल कोर्स 67 की मैरिट लिस्ट में कंपयुटर साईंस टे्रड में देश भर में 44वां स्थान हासिल किया।

नितिन की सफलता की कहानी यहीं नही रूकती,बल्कि उसने इसी वर्ष सीडीएस 2026 की लिखित परीक्षा भी उतीर्ण की है। जिसके लिए अगले माह तक वह एक बार फिर से एसएसबी में अपीयर होगा। इसके अलावा उसने एफकेट व कोस्ट गार्ड की परीक्षाओं को भी सफलतापूर्वक उतीर्ण किया है।   नितिन जसवाल के परदादा स्वर्गीय नसीब सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है,जबकि उनके पिता सुनील ठाकुर भी भारतीय सेना में 20 साल की सेवा के उपरांत हवलदार पद से सेवानिृत हुए है तथा वर्तमान में हिमाचल सरकार में राजस्व विभाग में हरोली में बतौर ग्रामीण राजस्व अधिकारी तैनात है। उसकी माता रेणु ठाकुर गृहिणी है।   नितिन जसवाल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,परिजनों,अध्यापकों व शुभचिंतकों को देते है। वह इसे भगवान का आर्शीवाद बताते है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर...

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन 2026 के दौरान संगीत, पंजाबी सिनेमा और छात्रों के अनुभवों...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं।...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य...