रोहतकः हरियाणा के रोहतक के मिलन होटल पर 26 नवंबर को ही सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन मेंबर रिंकू, यश, विनीत और एक छात्र हिमांशु की हत्या का नया वीडियो सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शूटर फिल्मी स्टाइल में गन लोड करने हुए होटल के अंदर घुसते हैं और गेट के पास लगी टेबल पर बैठे तीनों मेंबर पर ताबड़तोड़ फायर कर देते हैं। तीनों की हत्या के बाद चार शूटर वहां से जाने लगते है, लेकिन एक हमलावर भागते हिमांशु को देख लेता है।
इसके बाद वह गेट से बाहर निकल गए चारों शूटर्स को वापस बुलाता और हिमांशु के पीछे जाकर उसकी हत्या कर देते है। हिमांशु की हत्या के बाद शूटर एक बार फिर रिंकू, यश, विनीत पर यह सुनिश्चित करने के लिए गोलियां बरसाते हैं कि वे जिंदा ना रहे। जाते वक्त सन्नी की कथित गर्लफ्रेंड को भी वे अपने साथ ले जाते है। इस वारदात के बाद हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशलमीडिया पर पोस्ट डालकर इस चौहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। अब तक तीन शूटर की पहचान होने का दावा पुलिस कर चुकी है।
रोहतक में नेशनल हाईवे-9 के पास हुए गोलीकांड को लेकर कहा जा रहा है कि सनी रिठौलिया को जान्हवी नाम की लड़की ने कॉफी पीने के बहाने होटल बुलाया था। उसके पहुंचने के बाद वहां हमला हुआ। सामने आए विजुअल में हाथों में पिस्टल लिए कुछ लोग होटल के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वारदात में चार लोगों की मौत हो गई।
घटना के दौरान होटल में सनी रिठौलिया अपने साथियों के साथ खाना खा रहा था। तभी हथियारों से लैस कुछ लोग होटल के अंदर दाखिल हुए और उनके हाथों में पिस्टल थीं। अब इस घटना से जुड़े कुछ विजुअल सामने आए हैं, जिनमें कुछ शूटर हथियार लेकर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं. इनमें से एक ने काले कपड़े से अपना पूरा चेहरा ढक रखा था।
इसके बाद होटल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सौ से ज्यादा गोलियां चलाईं। लेकिन इस गोलीकांड में अब एक लड़की का नाम भी सामने आया है। जान्हवी नाम की लड़की ने हनीट्रैप के जरिए सनी रिठौलिया को अपने जाल में फंसाया, उसे कॉफी पीने के बहाने होटल बुलाया, जब सनी होटल पहुंचा तो इसके बाद ही शूटआउट को अंजाम दिया गया।

