Haryanaभीषण सड़क हादसाः स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

भीषण सड़क हादसाः स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कलायतः कलायत अनाज मंडी में विर्क प्लेस के सामने शुक्रवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कलायत निवासी 40 वर्षीय अरविंद, उसके 10 वर्षीय बेटे अनुग्रह उर्फ हनी तथा गांव कोलेखा निवासी 35 वर्षीय भुट्टो के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलायत की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया और इस दौरान सड़क पर गिरे तीनों लोगों को दोबारा गाड़ी की चपेट में ले लिया। जिसके बाद आरोपी चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए कलायत के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

अरविंद अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। बताया है कि उसका एक बेटा घटना के समय अपनी मां के साथ गया हुआ था। वहीं गांव कोलेखा निवासी भुट्टो ट्रैक्टर चालक था। उसके भाई मेजर के अनुसार, भुट्टो के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया।

तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए कैथल नागरिक अस्पताल भेजे गए हैं। जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों घायलों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Akali-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः अकाली-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज चंडीगढ़ स्थित...

Bisleri के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने एक और मुकदमे को दी मंजूरी

नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)...

होटल में लगी भीषण आग, यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत, देखें वीडियो

जालौनः कोतवाली नगर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे...

Punjab News: सरकारों को धार्मिक मामलों में दखल देने का कोई हक नहींः एडवोकेट धामी, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रेसिडेंट एडवोकेट...

होटल में गैंगवार की नई CCTV आई सामने, Filmy Style में घुसे 5 शूटरों ने 2 बार की फायरिंग, देखें वीडियो

रोहतकः हरियाणा के रोहतक के मिलन होटल पर 26 नवंबर को ही सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन मेंबर रिंकू,...

Akali-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः अकाली-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज चंडीगढ़ स्थित सुखबीर बादल के आवास पर दोनों पार्टियों की पहली बैठक...

Bisleri के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने एक और मुकदमे को दी मंजूरी

नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पश्चिम बंगाल स्थित बिसलेरी इंटरनेशनल के एक संयंत्र से...

होटल में लगी भीषण आग, यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत, देखें वीडियो

जालौनः कोतवाली नगर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जालौन-औरैया मुख्य मार्ग स्थित...