HaryanaInstagram पर प्यार का जाल, गैंग को लोकेशन और होटल में कत्लेआम,...

Instagram पर प्यार का जाल, गैंग को लोकेशन और होटल में कत्लेआम, खुद भागी बैंककॉक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोहतकः रोहतक के खरावड़ स्थित मिलन होटल में हुए गैंगवार और चार लोगों की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटोलिया गैंग के बीच चल रही पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। इस पूरे हत्याकांड में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है जो कथित तौर पर सन्नी रिटोलिया को प्रेम जाल में फंसाकर उसके करीब रहकर उसकी लोकेशन हमलावरों तक पहुंचा रही थी।

महिला मित्र उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक महिला पिछले करीब साढ़े तीन महीने से इंस्टाग्राम के जरिए सन्नी रिटोलिया के संपर्क में थी और धीरे-धीरे उससे नजदीकी बढ़ाकर उसका भरोसा जीत रही थी। जानकारी के मुताबिक हिमांशु भाऊ गैंग के साहिल ने महिला को सन्नी के करीब भेजा था, इस प्लान के तहत महिला को सन्नी की लोकेशन और उसके अकेले होने की जानकारी गैंग तक पहुंचानी थी, जिससे उसे निशाना बनाया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक हिमांशु भाऊ अपने भाई रोहित और चाचा बजरंग की हत्या का बदला लेना चाहता था। उसी बदले की साजिश में सन्नी रिटोलिया को टारगेट बनाया गया था। सन्नी को हनी ट्रैप करने के बदले में महिला को अमेरिका में बसाने का वादा किया गया था।

26 नवंबर की रात को सन्नी रिटोलिया अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी में अपने साथियों रिंकू, यश और विनीत के साथ खरावड़ स्थित मिलन होटल में खाना खाने पहुंचा था। इस दौरान सन्नी और महिला एक टेबल पर बैठे थे, जबकि उसके तीन साथी दूसरी टेबल पर खाना खा रहे थे। वह पहले अपनी गाड़ी में ही बैठा था लेकिन महिला उसे होटल के अंदर लेकर गई क्योंकि अगर वह बुलेट प्रूफ गाड़ी में ही बैठा रहता तो उस पर फायरिंग करना मुश्किल हो जाता।

सन्नी के होटल में पहुंचने के बाद पांच हमलावर भी होटल पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक हमलावरों का मुख्य निशाना सन्नी रिटोलिया था लेकिन उसके साथियों पर पहले गोलियां चलाई गई। फायरिंग के दौरान होटल में मौजूद करीब 40-50 लोग जान बचाकर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी में सन्नी रिटोलिया भी मौके से भागने में कामयाब हो गया।

बताया जा रहा है कि सन्नी रिटोलिया और बेरी गांव का रहने वाला हिमांशु दोनों ने सफेद शर्ट पहनी थी। इसी वजह से हमलावरों ने हिमांशु को सन्नी समझ लिया और उसे निशाना बना लिया। इस वारदात में कुल चार लोगों की मौत हो गई है। सन्नी के साथ आए तीन अन्य लोग रिंकू, यश और विनीत भी थे, जिनकी इस हमले में मौत हो गई। ये सभी झज्जर जिले के डीघल गांव के रहने वाले हैं और गैंग से जुड़े थे। हालांकि, सन्नी रिटोलिया बचकर निकले में कामयाब हुआ।

इस हत्याकांड में पांच शूटर शामिल थे, जिनमें तीन शूटर राठी गैंग और दो हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दूसरे गैंग के कुछ लोगों ने हमलावरों को हथियार मुहैया कराने और वारदात में इस्तेमाल गाड़ियों का इंतजाम करने में मदद की थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद महिला हमलावरों के साथ गाड़ी में बैठकर दिल्ली पहुंची। जिसके बाद वह उसी रात दिल्ली एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए रवाना हो गई। फिलहाल रोहतक और झज्जर पुलिस की करीब 10 टीमें मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Akali-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः अकाली-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज चंडीगढ़ स्थित...

Bisleri के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने एक और मुकदमे को दी मंजूरी

नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)...

होटल में लगी भीषण आग, यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत, देखें वीडियो

जालौनः कोतवाली नगर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे...

Punjab News: सरकारों को धार्मिक मामलों में दखल देने का कोई हक नहींः एडवोकेट धामी, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रेसिडेंट एडवोकेट...

होटल में गैंगवार की नई CCTV आई सामने, Filmy Style में घुसे 5 शूटरों ने 2 बार की फायरिंग, देखें वीडियो

रोहतकः हरियाणा के रोहतक के मिलन होटल पर 26 नवंबर को ही सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन मेंबर रिंकू,...

Akali-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः अकाली-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज चंडीगढ़ स्थित सुखबीर बादल के आवास पर दोनों पार्टियों की पहली बैठक...

Bisleri के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने एक और मुकदमे को दी मंजूरी

नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पश्चिम बंगाल स्थित बिसलेरी इंटरनेशनल के एक संयंत्र से...

होटल में लगी भीषण आग, यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत, देखें वीडियो

जालौनः कोतवाली नगर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जालौन-औरैया मुख्य मार्ग स्थित...