AdvertisementPunjab Government
Haryanaनेशनल मेडलिस्ट रेसलर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपतः रोहतक के नेशनल मेडलिस्ट पूर्व रेसलर अमित श्योराण (31) को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रॉन्च और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली और हरियाणा के अखाड़ों में पहलवानों को अफीम सप्लाई करता था। झारखंड के राजेश नाग से उसे ये अफीम मिलती थी। इससे पहले झारखंड पुलिस राजेश नाग को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

अमित 2013 में नेशनल कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। इसके बाद कुश्ती छोड़कर नशे के धंधे में उतर गया। उस पर झारखंड के धुर्वा थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है, जिसे 6 दिसंबर, 2023 को अपराधी घोषित किया गया।

कोर्ट से भगोड़ा घोषित करने के बाद ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अमित श्योराण पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्राइम ब्रांच से अमित के रानीबाग-पीतमपुरा एरिया से आने की सूचना मिली थी। यहां वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने वाला था। इसके बाद 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास उसकी घेराबंदी की गई। अमित के वहां पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को झारखंड पुलिस को सौंप दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...