NationalMilitary Hospital के Doctor की मौत, Car की ड्राइविंग सीट से मिला...

Military Hospital के Doctor की मौत, Car की ड्राइविंग सीट से मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक कार में सेना के डॉक्टर का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान डा. बी विजय कुमार के रूप में हुई है, जो मिलिट्री अस्पताल में पदस्थ थे। माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। हालांकि वास्तविक कारण आज पोस्टमार्टम होने के बाद पता चलेगा। कैंट थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

डॉ. कुमार मूलरूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं और जबलपुर मिलिट्री अस्पताल में पदस्थ थे। वे किसी काम से बुधवार को सदर बाजार गए थे। जहां कार की ड्राइवर सीट पर बैठे हुए ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने उन्हें काफी देर एक ही पोजीशन में बैठे देखा तो शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मिलिट्री के अधिकारियों से संपर्क किया।

मिलिट्री के अधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंचे और रात में डॉ. कुमार के शव को अपने साथ मिलिट्री अस्पताल ले गए। डॉ. कुमार के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन गुरुवार को जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मौत का सही कारण एपीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डॉ. कुमार मिलिट्री अस्पताल परिसर में बने बंगले में रहते थे। डॉ. कुमार की कार सड़क किनारे खड़ी थी और दरवाजा खुला हुआ था, पर वे एक ही पोजीशन में बैठे थे। वहां से निकलने वाले लोगों ने उन्हें देखा, तो शक हुआ जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी चेक की जा रही है और घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: हॉकी स्टेडियम पहुंची Japan की टीम, आजादी के बाद Asian Champions Trophy का आगाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के...

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने उठाया कारगिल युद्ध का मुद्दा

नई दिल्ली: आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों...

Jalandhar News: बच्चों की फीड को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी वर्करों ने आज मांगों को लेकर...

ऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

Jalandhar News: हॉकी स्टेडियम पहुंची Japan की टीम, आजादी के बाद Asian Champions Trophy का आगाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से...

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने उठाया कारगिल युद्ध का मुद्दा

नई दिल्ली: आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान का अब दोहरा चेहरा सामने आ...

Jalandhar News: बच्चों की फीड को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी वर्करों ने आज मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली...

ऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की एएटीएस टीम ने अभियान चलाते हुए भारी...