Unaमाता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित, तैयारियां जारी

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित, तैयारियां जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अंब में 4 से 6 दिसंबर के बीच आयोजन की संभावना, कलाकारों के ऑडिशन अब 26 व 27 नवंबर को

ऊना। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां लगातार जारी हैं। महोत्सव अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए 4 से 6 दिसंबर की तिथियां प्रस्तावित की गई हैं। गौरतलब है कि महोत्सव पहले 22 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। आवश्यक प्रशासनिक एवं आयोजन संबंधी तैयारियों के दृष्टिगत इसकी तिथियों में बदलाव किया गया है। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जो अंब मेला मैदान तक पहुंचेगी। महोत्सव के शुभारंभ समारोह के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा समापन समारोह के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आगमन प्रस्तावित है।

कलाकारों के ऑडिशन अब 26 व 27 नवंबर को: पारस अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन अब 26 और 27 नवंबर को महाराणा प्रताप कॉलेज, अंब में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑडिशन के दोनों दिन भी मौके पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नामी कलाकारों तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कृषि सम्मेलन में शामिल हुए CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : Arti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

राज्य चुनाव आयोग पंजाब ने नगर निगम चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम किए घोषित

चंडीगढ़: राज्य चुनाव आयोग द्वारा स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब...

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कृषि सम्मेलन में शामिल हुए CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति और कृषि एक-दूसरे से गहराई से...

Jalandhar News: 55 साल पुराने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के बिगड़े हालात, दिखी गंदगी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम शहर का सबसे पुराना स्टेडियम है। जिसका उद्घाटन वर्ष 1971 में हुआ था।...

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : Arti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की शिक्षाएं आज...

राज्य चुनाव आयोग पंजाब ने नगर निगम चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम किए घोषित

चंडीगढ़: राज्य चुनाव आयोग द्वारा स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शंस (एस-2)/एमईबी/2026/176 और 177...