Nationalयात्रियों से भरी चलती बस में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार, देखें...

यात्रियों से भरी चलती बस में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः राया के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात 1:38 बजे दिल्ली से छतरपुर जा रही प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से दहशत मच गई। माइलस्टोन 110 के पास चलती बस आग की लपटों में घिर गई। आग देखते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया, जिसके बाद करीब 40 यात्रियों ने किसी तरह बस से उतरकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बस और यात्रियों का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, खजुराहो ट्रेवल्स की बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से करीब 40 यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी।

बस को चालक जितेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी नौगांव, छतरपुर चला रहा था। शनिवार देर रात थाना राया क्षेत्र में राया कट पुल के ऊपर बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री बस से बाहर निकल आए। इस दौरान उनका सामान आग की भेंट चढ़ गया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात 1:38 बजे पीआरवी 5840 को बस में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। महावन सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई गई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा पंचकूलाः शहर में शनिवार...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...