AdvertisementPunjab Government
Nationalकार से उतरते ही व्यक्ति की पिटाई, व्यापारी से मांगी 50 हजार...

कार से उतरते ही व्यक्ति की पिटाई, व्यापारी से मांगी 50 हजार रुपए महीने की रंगदारी, 4 पर FIR, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भंवरकुआंः इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सपना-संगीता इलाके में व्यापारी से मारपीट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी से हर महीने ₹50 हजार की रंगदारी मांगने को लेकर मारपीट की गई। आरोप है कि व्यापार करने के एवज में रुपए मांगते हुए आरोपियों ने बुजुर्ग व्यापारी के साथ मारपीट की। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने धार निवासी पिता-पुत्र और उनके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, मामला सम्राट अशोक नगर, सपना-संगीता रोड का है। 65 वर्षीय रमा गर्ग ने अपने पति कैलाशचंद्र गर्ग के साथ गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नरेंद्र मेहता, उसके बेटे पुष्कित मेहता निवासी मंडी प्रांगण, जिला धार और उनके दो साथियों को आरोपी बनाया है। रमा गर्ग ने बताया कि एक दिन पहले शाम को उनके पति ऑफिस से घर आए थे। कार से उतरते ही आरोपी उनके पास पहुंचे और अभद्रता करने लगे।

आरोपियों ने कहा कि अगर व्यापार करना है तो हर महीने ₹50 हजार देने पड़ेंगे। कैलाश गर्ग के इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी घर के अंदर तक घुस गए। वहां भी उन्होंने कैलाश गर्ग और परिवार के साथ विवाद किया। रमा गर्ग ने बताया कि पति कैलाश की उम्र अधिक होने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई।

परिवार के लोग उन्हें एप्पल अस्पताल लेकर पहुंचे। तबीयत ठीक नहीं होने के चलते उस समय एफआईआर नहीं कराई गई। कैलाश गर्ग के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत….

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार...

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो की मांग अब लंदन में, संसद चौक में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...

Punjab News: अवैध कब्जों को लेकर निगम का एक्शन, किया सामान जब्त, देखें वीडियो

फगवाड़ाः त्यौहारी सीजन शुरु होते ही शहर में अवैध...

ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत….

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रूस की अर्थव्यवस्था...

Punjab News: सावधान! ‘RTA चालान’ के नोटिफिकेशन लिंक से हो रही ठगी, पीड़ित ने किया खुलासा, देखें वीडियो

होशियारपुरः गोकुल नगर में हैरान जनक मामला सामने आया है। जहां पीड़ित अंकुश शर्मा नौजवान ने कहा कि उसका...

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो की मांग अब लंदन में, संसद चौक में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर...

Punjab News: अवैध कब्जों को लेकर निगम का एक्शन, किया सामान जब्त, देखें वीडियो

फगवाड़ाः त्यौहारी सीजन शुरु होते ही शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम की तहबाजारी टीम ने कार्रवाई...