AdvertisementPunjab Government
InternationalUS में लापता भारतीय जस्मीन औजला की हत्या, पति को हिरासत में...

US में लापता भारतीय जस्मीन औजला की हत्या, पति को हिरासत में लिया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की जस्मीन औजला गिल की हत्या का मामला सामने आया है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार जस्मीन के पति गुरिंदर गिल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जस्मीन 30 सितंबर को सैक्रामेंटो स्थित अपने घर से लापता हो गई थी। बाद में एल डोराडो काउंटी में मिले एक महिला के जले शव की पहचान जस्मीन के रूप में हुई।

जांच अधिकारियों के मुताबिक 1 अक्टूबर को एल डोराडो काउंटी में एक महिला के जले अवशेष मिले थे। जिसके तीन दिन बाद 4 अक्टूबर को जस्मीन के चचेरे भाई ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के दौरान बरामद अवशेषों की पहचान जस्मीन गिल के रूप में की गई।

शुरुआती जांच के दौरान गुरिंदर ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (ICE) के अधिकारी उनकी पत्नी को उनके घर से उस समय हिरासत में लेकर गए थे, जब वह डाक लेने बाहर गई थीं। हालांकि जांचकर्ताओं ने ICE से संपर्क किया तो एजेंसी ने पुष्टि की कि उस पते पर ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

जांच आगे बढ़ने पर अधिकारियों को गुरिंदर के बयानों में कई विसंगतियां मिली। जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि दंपती के बीच तलाक और बच्चे की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा था। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या के मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने गुरिंदर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया। उन्हें 14 अक्टूबर को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया। जांचकर्ताओं ने गुरिंदर से जुड़े दो आवासों पर तलाशी वारंट भी जारी कर तलाशी ली। मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

100 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा टैंपों, 3 की मौत

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक घाट रोड...

ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत….

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार...

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो की मांग अब लंदन में, संसद चौक में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...

Punjab News: अवैध कब्जों को लेकर निगम का एक्शन, किया सामान जब्त, देखें वीडियो

फगवाड़ाः त्यौहारी सीजन शुरु होते ही शहर में अवैध...

100 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा टैंपों, 3 की मौत

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक घाट रोड पर तीर्थयात्रियों से भरा एक टेम्पो लगभग 100 फीट गहरी...

ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत….

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रूस की अर्थव्यवस्था...

Punjab News: सावधान! ‘RTA चालान’ के नोटिफिकेशन लिंक से हो रही ठगी, पीड़ित ने किया खुलासा, देखें वीडियो

होशियारपुरः गोकुल नगर में हैरान जनक मामला सामने आया है। जहां पीड़ित अंकुश शर्मा नौजवान ने कहा कि उसका...

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो की मांग अब लंदन में, संसद चौक में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर...