AdvertisementPunjab Government
NationalGIDC की केमिकल कंपनी में हुआ धमाका, 4 की मौत, मशीनरी के...

GIDC की केमिकल कंपनी में हुआ धमाका, 4 की मौत, मशीनरी के उड़े परखच्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भरूचः गुजरात के भरूच जिले में सायखा जीआईडीसी स्थित फार्मा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। जहां इस घटना से 4 मजदूरों की मौत हो गई और दो मजदूर घायल हो गए। यह हादसा वागरा तालुका के सायखा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित केमिकल और फार्मास्युटिकल इकाई में हुआ, जहां घटना के समय उत्पादन का काम चल रहा था। धमाके की तेज आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्लास्ट इतना भयानक था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और काला धुआं भी आसमान में फैल गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मशीन के पुर्जे दूर-दूर तक जाकर बिखर गए। इस भीषण हादसे में 4 मजदूरों के मौत की सूचना है, हालांकि अभी तक स्थानीय प्रशासन या अस्पताल प्रबंधन की ओर से घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक और स्पष्ट पुष्टि नहीं की गई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल तुरंत हरकत में आ गया। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि रासायनिक प्रक्रिया के दौरान किस तकनीकी खामी या लापरवाही के कारण यह भीषण ब्लास्ट हुआ। हादसे के असली कारणों की तह तक जाने के लिए सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

झपकी आने से अनियंत्रित होकर नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की मौत; 17 घायल, देखें वीडियो

राजस्थानः कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक...

100 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा टैंपों, 3 की मौत

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक घाट रोड...

ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत….

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार...

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो की मांग अब लंदन में, संसद चौक में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...

झपकी आने से अनियंत्रित होकर नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की मौत; 17 घायल, देखें वीडियो

राजस्थानः कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। भोपाल...

100 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा टैंपों, 3 की मौत

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक घाट रोड पर तीर्थयात्रियों से भरा एक टेम्पो लगभग 100 फीट गहरी...

ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत….

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रूस की अर्थव्यवस्था...

Punjab News: सावधान! ‘RTA चालान’ के नोटिफिकेशन लिंक से हो रही ठगी, पीड़ित ने किया खुलासा, देखें वीडियो

होशियारपुरः गोकुल नगर में हैरान जनक मामला सामने आया है। जहां पीड़ित अंकुश शर्मा नौजवान ने कहा कि उसका...