Himachal Govt
MaharashtraLIC Fraud Case मामले में Anil Ambani के खिलाफ CBI का एक्शन,...

LIC Fraud Case मामले में Anil Ambani के खिलाफ CBI का एक्शन, FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: सीबीआई ने अनिल डी अंबानी, रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएपी), रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के समूह प्रबंध निदेशक सतीश सेठ, और अज्ञात लोक सेवकों और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को 2,684.5 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज किया है। सीबीआई के अनुसार, एलआईसी का आरोप है कि 12 अप्रैल 2012 से 9 मार्च 2018 के बीच, उसने आरसीएपी द्वारा जारी किए गए पांच अपरिवर्तनीय ‘डिबेंचर’ खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत 3,900 करोड़ रुपये थी। आरोपियों ने गलत जानकारी देकर उसे निवेश करने के लिए राजी किया और इस राशि को अन्य खातों में डाल दिया।

एलआईसी का आरोप है कि आरोपी व्यक्तियों ने आपराधिक साजिश रची और धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक कदाचार, फंड का डायवर्जन/गबन और खातों में हेरफेर जैसे अपराध किए। गलत जानकारी देकर एलआईसी को आरसीएपी में निवेश करने के लिए उकसाया गया और बाद में धोखाधड़ी से उन फंड्स को दूसरी जगह लगा दिया गया। इससे एलआईसी को 2,684.57 करोड़ रुपए का नुकसान और आरोपियों को उतना ही फायदा हुआ। सीबीआई ने कहा है कि सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित शामिल सभी लोगों की भूमिका का पता लगाने, आपराधिक साजिश की जांच करने और निवेश किए गए फंड के अंतिम उपयोग और डायवर्जन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

सीबीआई ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम), रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएपी), रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) और रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड (आरटीएल) के खिलाफ विभिन्न पब्लिक सेक्टर बैंकों, ईपीएफओ और एलआईसी से मिली शिकायतों पर 8 एफआईआर दर्ज की थीं। इन मामलों में सीबीआई ने अब तक 6 चार्जशीट दाखिल की हैं और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी मामलों की जांच जारी है और माननीय सुप्रीम कोर्ट इनकी निगरानी कर रहा है। सीबीआई ने कहा है कि वह व्यापक और तेजी से जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

तिरुपति लड्डू विवादः ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर को किया गिरफ्तार, घी पाम ऑयल-एसीटिक एसिड एस्टर से बना था

तिरुपतिः प्रवर्तन निदेशालय ने तिरुपति लड्डू प्रसाद बनाने में...

Jalandhar News: घर में महिला को बंधक बना 5 लाख नगदी और 22 तोले सोना लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राउवाली में देर...

Furniture Company में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

नोएडाः थाना फेस-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 में शुक्रवार रात...

पुलिस और महिला आयोग की 18 Spa Centers में Raid, 30 महिलाओं सहित 50 काबू, देखें वीडियो

गुरुग्रामः पुलिस ने देर रात गुरुग्राम में स्पा सेंटर...

Opreation Sohan Underway: जैश के 6 आंतकी अभी भी जंगल में छिपे, गोलीबारी जारी

उधमपुरः जिले के मजालता के ब्रतल क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद...

तिरुपति लड्डू विवादः ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर को किया गिरफ्तार, घी पाम ऑयल-एसीटिक एसिड एस्टर से बना था

तिरुपतिः प्रवर्तन निदेशालय ने तिरुपति लड्डू प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में मलावट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...

Jalandhar News: घर में महिला को बंधक बना 5 लाख नगदी और 22 तोले सोना लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राउवाली में देर रात लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल,...

Furniture Company में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

नोएडाः थाना फेस-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 में शुक्रवार रात राज एक्सप्रेस फर्नीचर कंपनी में अचानक आग लगने से हड़कंप...

पुलिस और महिला आयोग की 18 Spa Centers में Raid, 30 महिलाओं सहित 50 काबू, देखें वीडियो

गुरुग्रामः पुलिस ने देर रात गुरुग्राम में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट के खिलाफ़...