Haryana Govt30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94% तक पहुंचा...

30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94% तक पहुंचा परीक्षा परिणाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को लेकर बनी धारणा अब बदल रही है। वर्ष 2013-14 में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 32 से 38 प्रतिशत तक रहता था, जो अब बढ़कर 90 से 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। करीब 30 साल बाद सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का नजरिया बदलने लगा है।

मंत्री शुक्रवार को गन्नौर (सोनीपत) के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एनुअल एजुकेशनल फेस्ट में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है। अब यह धारणा टूट रही है कि सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई नहीं होती।

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में जो क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने सदियों पुरानी पारंपरिक और रट्टामार शिक्षा पद्धति को बदलकर एक ऐसी व्यवस्था को जन्म दिया है, जो विद्यार्थी की आंतरिक क्षमताओं को उभारती है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के सवाल पूछने के तरीके, आत्मविश्वास और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों की समझ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ विकसित करती हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार ; 2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

4 NDPS मामलों में कार्रवाई, 2026 में अब तक...

किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होंगे कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा समय -समय पर किसानों को...

सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, नवाचार...

महाविद्यालय बंगाणा में 20 प्रतिभागियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

ऊना। आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

Jalandhar News: फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा, साहिल के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नागरा रोड़ पर स्थित गुरु नानक नगर में फायरिंग केस में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार ; 2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

4 NDPS मामलों में कार्रवाई, 2026 में अब तक 90 केस दर्ज कर 152 आरोपी गिरफ्तार ऊना। जिला पुलिस...

किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होंगे कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा समय -समय पर किसानों को कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम...

सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, नवाचार और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा...