JalandharLPU ने 5वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के...

LPU ने 5वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मेजबानी की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): दुनिया के प्रमुख शिक्षाविदों को एक साथ लाते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने ‘वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और ग्लोबल समिट’ (AICGS 2026) के पांचवें संस्करण की मेजबानी की। इसमें 20 से अधिक देशों की यूनिवर्सिटी प्रमुखों और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का विषय “कनेक्टेड फ्यूचर्स: वेयर ग्लोबल यूनिवर्सिटी पार्टनरशिप्स डिलीवर रियल इम्पैक्ट” (जुड़ा हुआ भविष्य: जहां वैश्विक विश्वविद्यालय साझेदारियाँ वास्तविक प्रभाव डालती हैं) था। इसका मुख्य फोकस उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक अवसरों को आगे बढ़ाने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की भूमिका पर था।

इस समिट के दौरान 7 देशों – स्विट्जरलैंड, अमेरिका, एस्टोनिया, साइप्रस, जर्मनी, रूस और यूएई – के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ 8 नए समझौता ज्ञापनों (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए गए। इन साझेदार संस्थानों में स्विस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, सैमुअल मेरिट यूनिवर्सिटी, एस्टोनियन एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल मिसौरी, यूरोपियन यूनिवर्सिटी साइप्रस, जर्मन वार्सिटी, सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स और सिटी यूनिवर्सिटी अजमान शामिल हैं।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने ऐसी इंटरनेश्नल पार्टनरशिप बनाने के महत्व पर जोर दिया, जो केवल औपचारिक समझौतों तक सीमित न रहें, बल्कि छात्रों और फैकल्टी के लिए दीर्घकालिक अवसर पैदा करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतर्राष्ट्रीयकरण का असली मूल्य उन लोगों में निहित है, जो आपसी सीख, शैक्षणिक आदान-प्रदान और निरंतर जुड़ाव के माध्यम से साझेदारियों को जीवंत बनाते हैं।

अपनी यात्रा के 25 वर्ष पूरे करने के अवसर पर, एलपीयू के डिविजन ऑफ इंटरनेश्नल अफेर्यस ने 600 से अधिक एमओयू और साझेदारियों का एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क स्थापित किया है, जो वैश्विक उच्च शिक्षा समुदाय के साथ इसके निरंतर जुड़ाव को दर्शाता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

न्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma के तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा Kohli का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, महिला तस्कर का घर धवस्त, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस...

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री...

Banana Tree Hotel में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र...

न्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma के तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा Kohli का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज...

हरियाणा के राज्यपाल ने आरकेएसडी कॉलेज के 35वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि आज के दौर में दुनिया को केवल सवालों...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, महिला तस्कर का घर धवस्त, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने जिले के चब्बेवाल निर्वाचन क्षेत्र में स्थित सरहाला कलां...

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल...