.
Haryana12 साल पहले प्रेम विवाह... मां ने बच्चों को शिकंजी में जहर...

12 साल पहले प्रेम विवाह… मां ने बच्चों को शिकंजी में जहर पिलाकर कुंड में डाला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहाबादः भट्टू क्षेत्र के गांव मेहूवाला में मां और दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतका सुदेश के मोबाइल फोन से मिले तीन वीडियो ने पूरे घटनाक्रम की दिशा बदल दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुदेश ने पहले खेत में घास जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक को शिकंजी में मिलाकर अपने दोनों बच्चों ज्योति (9) और बेटे विनीत (8) को पिलाया।

बच्चे शिकंजी पीने से मना भी कर रहे थे, जिसका करीब 17 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चों के बेहोश होने के बाद उन्हें घर में बने पानी के कुंड में डाल दिया गया। इसके बाद सुदेश ने खुद भी कीटनाशक पीकर कुंड में छलांग लगा दी।

पुलिस जांच में मिले दूसरे वीडियो में सुदेश अपने पति से परेशान होने और उसके द्वारा मारपीट किए जाने की बात कह रही है। वीडियो में उसने घर की पूरी जिम्मेदारी खुद उठाने और लगातार मानसिक तनाव में रहने का भी उल्लेख किया है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश ही परिवार का अधिकांश खर्च वहन करती थी। पुलिस अब इन वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

मृतका के भाई प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने सुदेश के पति संदीप निवासी गांव मेहूवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में आरोप लगाया कि पति की प्रताड़ना और घरेलू विवाद के चलते सुदेश ने ये कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सुदेश और संदीप ने करीब 12 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।

शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना माना गया है, हालांकि शरीर में कीटनाशक की मात्रा और उसके प्रभाव की पुष्टि के लिए विसरा मधुबन स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। भट्टूकलां थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि जहर था या नहीं। जांच के दौरान मोबाइल फोन, वीडियो और फॉरेंसिक रिपोर्ट को अहम साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

रेप के आरोप में IPL खिलाड़ी अभिषेक पोरेल गिरफ्तार

नई दिल्लीः बंगाल के क्रिकेटर और आईपीएल में दिल्ली...

Jalandhar News: तेज बारिश से तापमान में आई गिरावट, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में दोपहर के समय अचानक मौसम...

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम...

रेप के आरोप में IPL खिलाड़ी अभिषेक पोरेल गिरफ्तार

नई दिल्लीः बंगाल के क्रिकेटर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को रेप केस...

Jalandhar News: तेज बारिश से तापमान में आई गिरावट, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में दोपहर के समय अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां दोपहर के समय काले...

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई में भीषण समुद्री तुफान डॉल्फिन का असर बढ़ता ही जा...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम दो लोगों ने 25 साल के एक युवक की हत्या...