Girl in a jacket
HomeHimachalUnaटक्का वार्ड से जसवीर बिट्टा ने भरा नामांकन, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो...

टक्का वार्ड से जसवीर बिट्टा ने भरा नामांकन, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे मौजूद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार जसवीर बिट्टा ने टक्का वार्ड से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो विशेष रूप से मौजूद रहे।
नामांकन के दौरान टक्का जिला परिषद वार्ड से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी उनके साथ पहुंचे। समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्माता नजर आया।

इस मौके पर जसवीर बिट्टा ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि भाजपा विकास और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है तथा पार्टी प्रत्याशी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान समर्थकों ने भाजपा के पक्ष में नारेबाजी भी की और जीत का भरोसा जताया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -