ऊना/सुशील पंडित : ऊना के गाँव देहलां लोअर निवासी अनमोल शर्मा का चयन राष्ट्रीय युवा संसद के लिए हुआ था। यह संसद उत्तराखंड में 17-19 जून तक आयोजित करवाई गई थी जिसमें लगभग 22 राज्यों से प्रतिभागी आए थे। अनमोल शर्मा ने इस संसद में वर्ष 2025 में हिमाचल में भारी बारिश के कारण हुए आर्थिक नुक्सान पर पर्याप्त मदद न मिलने पर केंद्र सरकार से प्रश्न किए, RDG ग्रांट रोकने पर भी सदन में तीखी बहस हुई जिसके कारण उन्हें स्पीकर के आदेश से मार्शल्स द्वारा सदन से निष्कासित किया गया। इसके अतिरिक्त हाल ही में ईरान अमेरिका युद्ध में हिमाचल के हमीरपुर के आदित्य शर्मा की हत्या का भी मुद्दा उठाया। इस संसद में तीनों दिन उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री उपस्थित रहे।
