HomeBreaking NewsJalandhar News: Chawla Mobile Shop पर पहुंचे CP Satinder Singh, देखें वीडियो

Jalandhar News: Chawla Mobile Shop पर पहुंचे CP Satinder Singh, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोली चलाने वाले आरोपियों के बारे में की पूछताछ

जालंधर (ens) : अवतार नगर चावला मोबाइल दुकान पर सोमवार दोपहर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह पुलिस टीम सहित पहुंचे, जहां उन्होंने गोली चला भागने वाले आरोपितों के बारे में दुकान मालिक अंकुश से बातचीत की और हालातों की जानकारी ली। पुलिस कमिशन ने कहा कि गोली चलाने के वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही। उनकी टीम जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा नौजवान पीढ़ी आज समय में विदेश में बैठे लोगों के बहकावे में आकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रही है। उन्हें किसी के बहकावे नहीं आना चाहिए।

बता के कि दो दिन पहले थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में चावला मोबाइल पर फायरिंग होने की घटना सामने आई थी। घटना के दौरान सिक्योरिटी गार्ड दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और एक युवक ने बाइक से उतरकर फायरिंग शुरू कर थी। वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने दिलेरी दिखाते हुए पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद कुछ दूरी पर लोगों ने शोर सुनकर बाइक सवारों का पीछा कर एक युवक को बाइक व हथियार सहित काबू कर लिया था और उसे मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -