HomePunjabAmritsarजालंधर के युवक की विदेश में तेजधार हथियार से ह'त्या, देखें वीडियो

जालंधर के युवक की विदेश में तेजधार हथियार से ह’त्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS : कैंट से सटे जमशेर खास की पत्ती सेखों के रहने वाले युवक की दुबई में हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पंकज डौल(34) पुत्र बलविंदर के तौर पर हुई है। पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े 9 बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी। पंकज की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार पंकज डौल दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेककर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज तड़फता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

वहीं पीछे आ रहे पंकड के साथियों ने उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया। गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -