Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः जगराते के दौरान हुआ हंगामा, 2 जख्मी, हमलावारों ने तोड़ी गाड़िया

जालंधरः जगराते के दौरान हुआ हंगामा, 2 जख्मी, हमलावारों ने तोड़ी गाड़िया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नागरा में स्थित शिव नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात जगराते के दौरान शरारती तत्वों द्वारा प्रोग्राम में हुल्लड़बाजी की गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले वाहनों में तोड़फोड़ की और फिर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि इस घटना के दौरान करीब 20 युवक हमला करने के लिए आए थे। इस घटना में 2 व्यक्ति घायल हुए है। वहीं घटना की सूचना थाना नंबर-1 को दे दी गई है। मौके पर पहुंची थाना नंबर-1 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

वहीं घटना की जानकारी देते हुए नागरा के शिव नगर निवासी नौशाद आलम ने बताया देर रात मोहल्ले में जगराता चल रहा था। इस दौरान कुछ लड़कियां जगराते में डांस कर रही थी। तभी मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की। व्यक्ति का कहना है कि इस दौरान युवकों को रोका गया, जिसके बाद उस समय तो वह वहां से चले गए और बाद में करीब 20 लड़कों के साथ वापस आए और हमला करना शुरू कर दिया।

लोगों का कहना है कि हमलावारों ने पहले जागरण के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उसके बाद 2 लोगों को घायल कर दिया। लोगों के अनुसार सभी आरोपियों के पास तेजधार हथियार थे। बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया है। जबकि फरार चल रहे बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -