HomeEntertainment2 साल से इस बीमारी के चलते Limelight से दूर हुई Alka...

2 साल से इस बीमारी के चलते Limelight से दूर हुई Alka Yagnik, सिंगर का छूटा काम, बयां किया दर्द

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक काफी समय से लाइमलाइट से दूर रह रही हैं। बीते दिन जब वह पद्म भूषण से सम्मानित हुई तो लोगों की नजर उन पर पड़ी है। अलका पहले से ज्यादा कमजोर दिखी है। उन्हें व्हील चेयर पर देखकर फैन्स का दिल टूट गया है। कुछ फैंस सिंगर की सेहत की सेहत को लेकर चिंतिंत दिखे।

अलका याग्निक के साथ हुआ

2024 में अलका ने एक पोस्ट के जरिए दुर्लभ बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सेंसोरेनल हियरिंग लॉस नाम की एक दुर्लभ सुनने की बीमारी हो गई है। सिंगर ने बताया कि ये हालत अचानक एक वायरल संक्रमण के बाद हुई और उनकी सुनने की क्षमता काफी प्रभावित हो गई है। उस समय अलका ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में वो डरावना पल याद किया है। जब उन्हें पहले लगा कि कुछ गलत है उन्होंने बताया कि कुछ हफ्ते पहले जब मैं फ्लाइट से बाहर निकल रही थी। अचानक मुझे लगा कि मैं कुछ भी सुन नहीं पा रही हूं। बाद में डॉक्टरों ने कारण सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस बताया है। ये बीमारी उनके लिए बड़ा झटका थी।

सेंसोरेनल हियरिंग लॉस क्या है?

सेंसोरनर हियरिंग लॉस तब होता है कि जब अंदरुनी कान को नुकसान पहुंचता है जिससे दिमाग के लिए आवाजों को समझना मुश्किल हो जाता है। ये हालात उम्र बढ़ने, संक्रमण, चोट या वायरल हमले के कारण हो सकती है। अलका के मामले में डॉक्टरों ने इसे अचानक सुनने की कमी का कारण एक वायरल संक्रमण बताया है। ऐसे मामलों में जल्दी पहचान और इलाज बहुत ही जरुरी होते हैं क्योंकि देर होने पर रिकवरी की संभावनाएं कम हो सकती है।

सुनने की इस बीमारी ने अलका की प्रोफेशनल लाइफ पर बड़ा असर डाला है हालांकि म्यूजिक कंपोजर उन्हें प्रोजेक्ट्स के लिए बुलाते रहे हैं लेकिन सिंगर पूरी तरह से रिकॉर्डिंग पर वापिस नहीं आ पाई। उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया। इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला का नरम कालजा था। जो ए.आर रहमान ने कम्पोज किया था। उसके बाद से उन्होंने किसी नए रिलीज के लिए आवाज नहीं दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -