Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः हैलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा दुल्हा, उमड़ी भीड़, देखें वीडियो 

जालंधरः हैलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा दुल्हा, उमड़ी भीड़, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नकोदर के बाठ कलां गांव के रहने वाले बिजनेसमैन सुखविंदर सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए हर वो चीज की जो एक लड़की अपने पति से चाहती है। सुखविंदर सिंह के भांजे रणजीत ने बताया कि हैलीकॉप्टर से बारात के लिए पहले चंडीगढ़ की एविएशन कंपनी विंग्स एंड स्काई के साथ डील फाइनल की। रणजीत ने आगे बताया कि दोनों के बीच 17 सालों का प्यार था। जो अब शादी में बदलने वाला है। जब सुखविंदर अपनी बारात हैलीकॉप्टर से धनोआ रिजॉर्ट पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

क्योंकि आमतौर पर ऐसी शादी नहीं देखने को मिलती। इसके बाद रिजॉर्ट में खड़े हैलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों इक्टठे होने लगे। लोग हैलीकॉप्टर के साथ फोटोज भी खींचवाते हुए दिखे। इसके बाद दुल्हन की विदाई भी हैलीकॉप्टर से ही गई। विंग्स एंड स्काई एविएशन कंपनी के सीनियर अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि हमन सुबह साढ़े 11 बजे दूल्हे को नकोदर के बाठ कलां गांव से पिक किया और उसके बाद साढ़े 3 बजे दुल्हन की हैलीकॉप्टर से विदाई की। हैलीकॉप्टर का चार्ज आमतौर पर 3 से 6 लाख रुपए तक के बीच आता है। पर अलग-अलग जगहों के कारण इसके चार्ज अलग-अलग होते हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -