इस्लामाबादः पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तीन ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। इससे एक दिन पहले कराची में सिंध रेंजर्स के हेडकॉर्टर पर हथियारों और विस्फोटकों से लैस आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें चार रेंजर्स जवान मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार ने ली थी। जिसका जवाब देते पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया है।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक्स पर लिखा है कि ये ऑपरेशन देश में हाल के आतंकी हमले के जवाब में किया गया। इसमें जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस हमले में TTP का कमांडर खान फरोश भी मारा गया।
पाकिस्तान ने पहले खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में जमीनी ऑपरेशन किया गया। इसके बाद सीमा पार अफगानिस्तान के भीतर तीन आतंकियों के ठिकानों पर हमले किए गए। इन हमलों में 29 आतंकियों को मार गिराया हैं।
अताउल्लाह तरार ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने पर बाजौर जिले में ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें खान फरोश समेत चार आतंकी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा का बाजौर, अफगानिस्तान से लगा जिला है।
इसके बाद अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में तीन अलग-अलग ठिकानों पर हमले किए गए। वहां 25 आतंकी मारे गए। इन ठिकानों पर रखा हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट कर दिया गया। तरार ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करता रहा है, लेकिन अपने नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

