जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर किंग होटल की बैक साइड करियाने की दुकान पर हेल की कैन खरीदने को लेकर दुकानदार के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दुकानदार से पैसे ज्यादा लेने को लेकर नौजवानों का विवाद हो गया और नौजवान दुकान से चिप्स के पैकेट लेकर फरार हो गए, जाते समय नौजवान दुकानदार को धमकी देकर चले गए। जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी। वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए फिल्मी स्टाइल में नौजवानों का पीछा करके उन्हें काबू कर लिया। गुरबख्श राय यशपाल दुकान के मालिक यशपाल ने बताया ने बताया कि 3 नौजवान दुकान पर आए और गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद चिप्स के कुछ पैकेट उठाकर ले गए और जाते हुए दुकानदार को धमकी देकर चले गए। उनके द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई।
इस दौरान कुछ देर बाद नौजवान अन्य युवकों को लेकर आ गए। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को आता देख नौजवान मौके से भाग गए और बस स्टैंड के पास एचडीएफसी बैंक में छिप गए। जिसके बाद बैंक का शटर गिराकर पुलिस ने 3 नौजवानों को काबू कर लिया। इस दौरान थप्पड़ मारकर नौजवानों को गाड़ी में बिठा लिया और उन्हें थाने ले गई। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई मलकीत सिंह ने कहाकि उन्हें 112 पर करियाने की दुकान में चोरी की सूचना मिली। इस दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो नौजवान बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं दुकानदार को नौजवानों को पहचान थी और वह एक्टिवा लेकर पुलिस के साथ पीछा करने पहुंचे। जिसके बाद नौजवान एचडीएफसी बैंक के बाथरूम में छिप गए। वहीं उन्होंने बैंक से नौजवानों को काबू कर लिया और उन्हें थाने लाया गया। दोषियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दुकानदार ने कहा कि उसके पिता दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान नौजवान दुकान पर आए और चिप्स के पैकेट लेकर फरार होने लगे, तभी वह मौके पर पहुंचे और उनकी बाइक के आगे एक्टिवा लगा ली। जिसके बाद कहने लगे कि वह पैसे देने लगे थे। दुकानदार ने कहा कि उसकी दुकान से 100 मीटर दूर निकल गए थे। उनका कहना हैकि पहले भी दो से तीन बार दुकान से सामान लेकर फरार हो चुके है। पीड़ित ने जब नौजवानों को पकड़ा तो वह खालस कॉलेज के नाम पर धमकी देने लगे और उसके बाद 5 से 6 नौजवान लेकर आ गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और बैंक तक पीछा करके बैंक के अंदर से नौजवानों को पुलिस ने काबू कर लिया। दुकानदार ने इंसाफ की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।